गुना वार्ड क्रमांक 6 में 17 दिसंबर को 60 वर्ष पुराना लोहे का खंबा नीचे से खराब होकर टूटकर गिर गया था। विद्युत कंपनी ने नया खंबा लगाकर नई केवल लगाई। 18 दिसंबर को उसी खंबे पर नई केवल में अचानक आग लगी। पूरी केवल टूटकर जमीन पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने कहा, गनीमत रही कोई चपेट में नही आया अन्यथा करंट से बड़ा हादसा हो सकता था। अब लोगो ने मेंटेनेंस पर सवाल उठाए है।