राजगढ़: एनएच 52 लसेडी टोल के पास ट्रक ने एम्बुलेंस को टक्कर मारी, नशा मुक्ति केंद्र संचालक सहित तीन घायल, मरीज की मौत पर हुआ पोस्टमार्टम
सादुलपुर हिसार एनएच 52 पर लसेड़ी टोल नाके से निकलने के बाद एक दर्दनाक सडक़ हादसा होने के मामले मेंं दुघर्टनाग्रस्त हुई एम्बुलेंस में सवार मरीज की मौत के बाद शाम मृतक मरीज का पोस्टमार्टम करवाया कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।आरोप है कि सामने से ट्रक ने गलत दिशा तेजगति से टक्कर मारदी। पवन कुम्हार निवासी मंगलपुर तह. उचाना,जींद (हरि.) ने मामला दर्ज करवाया है।