चारामा नगर में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय आज मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे चारामा पहुंचीं। उनके आगमन पर नगर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आयोजन को लेकर नगरवासियों एवं आयोजकों में विशेष उत्साह देखा गया।