प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत कोरगामा गांव में बुधवार की दोपहर लगभग 01 से 02 बजे के बीच नल जल योजना से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी किया। बताया एक तरफ पुरे प्रखंड में नल जल योजना का शुद्ध जल मुहैया कराई जा रही है, लेकिन हमारे गांव में एक साल से नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच पा रहा है।