ललितपुर: डीएम आवास रोड पर बर्गर शॉप में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों ने बचाई अपनी जान, दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची
ललितपुर जिलाधिकारी आवास रोड पर बर्गर शॉप में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया और अफरा - तफरी का माहौल बन गया कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है,घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझाती नजर आ रही है।