हुज़ूर: एशिया कप गोल्ड मेडलिस्ट समेत नौसेना के दो जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत
Huzur, Bhopal | Nov 10, 2025 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय नौसेना के दो कयाकर्स की मौत हो गई। मृतकों में 27 वर्षीय एशिया कप स्वर्ण पदक विजेता विष्णु रघुनाथन और 18 वर्षीय अनंत कृष्णन शामिल हैं। दोनों जवान केरल के रहने वाले थे और अपनी नौसेना इकाई के साथ भोपाल में आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए थे|