जबेरा: ग्राम घाना मैली में महिला के साथ मारपीट, जबेरा पुलिस ने मामला दर्ज किया
Jabera, Damoh | Nov 25, 2024 जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम घाना मैली में सोमवार की शाम 7 बजे बच्चों के खेलने पर विवाद हो गया जिसमें ग्राम के ही अशोक अहिरवार ने पड़ोस की महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी।घायल अवस्था में महिला पुलिस थाना पहुंची जहां पर पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला पंजीकृत कर महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया वहीं पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।