लोदीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी, जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। घायलों की पहचान लोदीपुर गांव निवासी जरीकन यादव, दल्लू यादव, साकेत यादव एवं मारो देवी के रूप में की गई।