शेखपुरा: कृपा बीघा गांव में जमीनी विवाद को लेकर खेत पटपन करने गए मां और उसके तीन पुत्रों को बुरी तरह पीटा सदर अस्पताल में भर्ती
शेखपुरा जिले के कृपा बीघा गांव में भूमि विवाद को लेकर पटवन करने गए मां और उसके तीन पुत्रों के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल लोदीपुर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। कुसुभा थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।