राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरू बड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रपिता की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य संजय श्योराण ने महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर प्रकाश डाला।