आरा: बेलाउर गांव में फूल तोड़ने गई किशोरी की कुएं में गिरने से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 4, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में फूल तोड़ने गई किशोरी की कुंआ में गिरने से मौत हो गई। मृत किशोरी बेलाउर के ही बालेश्वर रवानी की 16 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी थी। मृत किशोरी के जीजा ने बताया कि वो फूल तोड़ने के लिए कुंआ के पास गई थी जहां उसका पैर फिसल गया और वो कुंआ में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृत किशोरी हाल में ही में मैट्रिक का परीक्षा दी थी।