सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भगोरा तिगैला क्षेत्र में अज्ञात ई-रिक्शा से टकराने के बाद बाइक सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गोविंद अहिरवार निवासी मोहनपुरवा, उनकी पत्नी और एक अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना पर 112 वाहन से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच की जा रही है।