बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के हजरतपुर गांव की बाजार में जगह के विवाद में सात लोगों ने राड और डंडे मारकर वीकेश गुप्ता पुत्र राम सेवक गुप्ता को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल वीकेश गुप्ता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।