दुधि: दुद्धी पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की गई।प्रकरण में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए भड़काऊ पोस्ट/ट्वीट किया गया था, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की संभावना थी।