रामपुर: गुरुवार को कलेक्ट्रेट में मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी का सपा से नामांकन पत्र किया गया स्वीकार, आसिम राजा रिजेक्ट
Rampur, Rampur | Mar 28, 2024 समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कई नामांकनों की आज तस्वीर साफ हो गई है। कलेक्ट्रेट में स्कूटनी के दौरान आसिम राजा का नामंकन पत्र रिजेक्ट कर दिया गया है जबकि मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी का नामंकन एक्सेप्ट किया गया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि जो लोग सही थे उनकी फतह हुई है।