सिल्ली: उड़ीसा के रायगढ़ से अपरित नाबालिग लड़की को रांची स्टेशन किया बरामद
Silli, Ranchi | Jun 2, 2024 ओडिशा के रायगढ़ा से अपहृत नाबालिग लड़की को रांची स्टेशन से बरामद किया गया है। वहीं आरोपी को भी आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। ओडिशा पुलिस की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार को जानकारी दी थी कि रायगढ़ा निवासी एक नाबालिग लड़की को नवरंगपुर जिला के उमरकोट निवासी अमित दास ने अपहरण कर लिया है।