बिलासपुर सदर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों को फोरलेन की हालत सुधारने के लिए जल्द निर्देश दिए
केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों को जल्द कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन ही हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द इस फोरलेन पर पर वाहनों की आवाजाही और बेहतर बनाई जाए। सोमवार को केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा बिलासपुर के नौणी जंक्शन पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण किया।