शौक पूरा करने के लिए लूट की घटना को देते थे अंजाम, मंडुवाडीह पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 28, 2024 मंडुवाडीह क्षेत्र में विगत 23 अगस्त को बरेकाकर्मी सिपाही राम की पत्नी प्रेमशीला देवी से 2 बदमाशो ने मंगलसूत्र छीन लिया था जिसकी सूचना पर मंडुवाडीह थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर उच्चाधिकारियों की निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिये पुलिस की टीम गठित कर दी और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी।