पाली खेल महोत्सव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टर मुकाबले में झांसी एवं बानपुर के बीच रोमांचक मैच का आयोजन हुआ। जहां झांसी की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 117 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी बानपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिससे झांसी की टीम ने 7 रनों से जीत दर्ज कराई।