गोरखपुर: गैंग बनाकर वाहन चोरी करने वाले चार अपराधियों के ऊपर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश पर रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने चार अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है इन पर आरोप है कि यह गैंग बनाकर वाहन चोरी किया करते थे। आज उनके ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यवाही की गई है। जिसमें उनके सरगना का नाम आलोक मिश्रा है। राजकुमार, गोविंदा, कैलाश यह इनके साथी हैं।