सिंघवारा: दरभंगा में कबाड़ी दुकान में भीषण आग, NH-27 किनारे अफरा-तफरी, मधुबनी व मुजफ्फरपुर से पहुंची दमकल गाड़ियां
NH-27 हाइवे के किनारे रानीपुर पासवान टोला के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबाड़ी दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान रखे थे, जिसके कारण आग तेजी से भड़क उठी और आसपास के खेतों तक फैल गई।