लाडपुरा: श्री बजरंग व्यायामशाला महावीर नगर के पहलवान मनीष गुर्जर करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
Ladpura, Kota | May 10, 2025 श्री बजरंग व्यामशाला महावीर नगर प्रथम कोटा का पहलवान मनीष गुर्जर पटना में आयोजित होने वाले यूथ खेलो इंडिया गेम्स के तहत होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा। श्री बजरंग व्यायामशाला के अध्यक्ष माधाराम चौधरी ने शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि पहलवान मनीष गुर्जर व्यायामशाला में सुबह एवं शाम को अपने कोच एवं गुरु अंतरराष्ट्रीय पहलवान रवींद