मांडर थाना क्षेत्र के NH39, मुड़मा स्थित पेट्रोल पंप के निकट बुधवार रात 7 बजे एक ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां सड़क पर पलट गईं और ट्रैक्टर पर लदा गोबर सड़क पर बिखर गया। गोबर के कारण कई दो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर फिसल कर गिर गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। मांडर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क को डाइवर्ट कर दिया।