उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र में पुलिस पाठशाला ने बच्चों को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उतरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह 11 बजे विभिन्न विद्यालयों में पुलिस पाठशाला द्वारा पुलिस टीम ने साइबर अपराध वा सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। बच्चों को अनजान व्यक्तियों के साथ बाहर न जाने, मोबाइल पर अनजान लिंक को ना ओपन करने की बात बताई गई। बच्चों को सुरक्षा संबंधी पंपलेट का भी वितरण किया गया।