एटा: MC के सामने कचौड़ी ठेले पर चाकूबाजी की धमकी, पानी के जग को लेकर मुस्लिम युवक ने अधेड़ को धमकाया
Etah, Etah | Mar 12, 2026 एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने एक कचौड़ी के ठेले पर गुरुवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद एक मुस्लिम युवक ने अधेड़ व्यक्ति को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने आरोप लगाया कि पानी का जग न देने को लेकर हुए विवाद में युवक ने उन्हें धमकी दी। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलते ही जांच पड़ताल शुरू की है।