मथुरा: वृन्दावन में होली से पूर्व यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी ट्रैफिक पुलिस, बिना रूट चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ चलाया अभियान
वृन्दावन में जाम का कारण बने ई-रिक्साओं को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए प्रशासन के सहयोग से बनाई रुट व्यवस्था को ट्रैफिक पुलिस ने धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को टीएसआई सोकेन्द्र सिंह, धुर्वेश दीक्षित ने प्रेम मंदिर तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों के दस्तावेज, रुट नम्बर व क्यूआर कोड स्टीकर चेक किए, बिना रुट चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की।