महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हाथों में हथकड़ी पहनकर किया प्रदर्शन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में तीन सूत्री मांगों को लेकर छात्रों का लगातार अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल जारी है। अनिश्चितकालीन धरना के 28वें दिन एवं भूख हड़ताल के पांचवें दिन छात्रों ने हाथों में हथकड़ी पहनकर अनोखा प्रदर्शन किया।