पूरनपुर: सिमरिया सूफी नगर में घर में घुसकर युवक की बेरहमी से पिटाई, रात में साथ जाने से किया था मना
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया सूफी नगर के रहने वाले जाकिर ने बताया मोहल्ले के ही दो लोग उसके घर पहुंचे और पीड़ित को बिना कुछ बताए उसको अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। उसने जाने से मनाकर दिया इस बात से नाराज होकर उक्त लोगों ने युवक की लाठी डंडों से बेहरमी से पिटाई कर दी। घायल युवक ने मामले में पुलिस से शिकायत कर उक्त लोगों से जान माल का खतरा बताया।