पुरोला: जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनाव के प्रथम चरण मतदान हेतु नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंडों का किया स्थलीय निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इंटर कॉलेज मोरी पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण केंद्र की व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मोरी से आज रवाना की गई बत्तीस पोलिंग पार्टियों को वितरित की गयी मतदान सामग्री का निरीक्षण किया। इसके उपरांत मोरी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम,निर्वाचन अधिकारी कक्ष और कार्मिको के लिए की गई खानपान आदि की व्यवस्थाओं सहित सभी इंतजामों का जायजा लिया।