यमुनापार क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में जियो नेटवर्क की बदहाली अब सिर्फ तकनीकी समस्या नहीं रही, बल्कि यह जनसमस्या और सिस्टम फेलियर बन चुकी है। आज बुधवार दोपहर समय लगभग 12:00 के आसपास ग्रामीणों ने मीडिया से रूबरू होते हुए चेतावनी दी, कि मौजूदा नेटवर्क को तुरंत दुरुस्त किया जाए वरना आंदोलन भी किया जाएगा।