बीना: नानक वार्ड रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिली अज्ञात महिला, स्थानीय युवाओं के साथ वार्ड पार्षद पहुंचे मदद के लिए
Bina, Sagar | Feb 12, 2026 बुधवार की रात नानक बाद पार्षद बीडी रजक को सूचना मिली थी की रेलवे लाइन के पास झाड़ियां में महिला पड़ी हुई है। जो दर्द से कराह रही है। इसके बाद तत्काल पार्षद स्थानीय युवाओं के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना जीआरपी एवं डायल 112 को दी। सूचना के बाद रात में डायल 112 की टीम एवं जीआरपी जवान पहुंचे। और स्थानीय युवाओं की मदद से महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।