झालरापाटन: झालावाड़ के मामा भांजे चौराहे पर नाले में कार गिरी, लोग बाल-बाल बचे, ढक्कन न होने से हुआ हादसा
झालावाड़ के मामा भांजे चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक कार खुले नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस चौराहे पर नाले का ढक्कन न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।इस नाले में गिरकर रोजाना एक-दो बाइक चालक घायल हो जाते हैं। इस मुख्य चौराहे पर गंभीर समस्या पर प्रशासन का ध्यान नहीं है।