जगदलपुर: इंद्रावती जल संकट के नाम पर कांग्रेस की पदयात्रा पर मंत्री केदार कश्यप ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस ढोंग रच रही है
मंगलवार दोपहर 12:00 बजे मंत्री केदार कश्यप जगदलपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने पीसीसी चीफ के नेतृत्व में चित्रकूट से निकल गई कांग्रेस की पदयात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस इंद्रावती के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इंद्रावती विकास प्राधिकरण का गठन किया था परंतु पूरे शासन काल में वह इसकी एक भी बैठक करने में सफल नहीं हुए।