शामली: शामली में आनंद वाटिका के पास सड़क दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मी गंभीर, पत्नी ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराया केस
Shamli, Shamli | Oct 26, 2025 रविवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 20 अक्तूबर को शामली में आनंद वाटिका के पास थाना आदर्श मंडी पर तैनात मुख्य आरक्षी आदित्य आर्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुख्य आरक्षी की पत्नी ने रविवार को थाना आदर्श मंडी पर बुलेट बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कराया है। बताया गया कि मुख्य आरक्षी का अभी गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।