दुमका: दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दुधानी के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Dumka, Dumka | Sep 27, 2025 आज शनिवार को शाम 6 बजे के करीब डीसी अभिजीत सिन्हा व पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों की टीम ने दुधानी स्थित पूजा पंडाल सहित यज्ञ मैदान, दुर्गा स्थान, धर्म स्थान, गांधी मैदान आदि पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों को सुरक्षा और सुव्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।