अमरोहा: अमरोहा शहर के युवा चित्रकार ज़ुहैब खान ने कोयले से चित्र बनाकर टीम इंडिया को जीत की दी शुभकामनाएं
Amroha, Amroha | Mar 9, 2025 आज रविवार की दोपहर आई सी सी चैम्पियन ट्रॉफी में इंडिया न्यूजीलैंड के बीच महा मुकाबला है।इसी को लेकर अमरोहा निवासी जूहेब खान ने आज रविवार की सुबह 10:00 बजे कोयले से टीम इंडिया का चित्र बनाकर उन्हें अग्रिम जीत की बधाई दी और साथ ही कहा कि टीम इंडिया पर पूरे देश का भरोसा है और आज हमारी टीम चैंपियन ट्रॉफी को हासिल कर देश का नाम रोशन करेगी।