अमरोहा: गांव कुआं खेड़ा में खूनी संघर्ष में घायल बुजुर्ग की अमरोहा जिला अस्पताल में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Amroha, Amroha | Mar 9, 2025 गांव कुआं खेड़ा में कल बीते शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे जमीनी विवाद को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम बुजुर्ग के घर पर हमला कर दिया था। हमले में दबंगों ने कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की और लाठी डंडे से मारपीट की थी। इस घटना में बुजुर्ग पति पत्नी घायल हुए थे। घटना के बाद गांव में दहशत मच गई थी।