बसिया प्रखंड के तेतरा गांव में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया फादर कोन्सटंट लीवन्स स्मृति दिवस। फादर कोन्सटंट लीवन्स 23 फरवरी 1988 ईस्वी में तेतरा मैं अपना पड़ाव डालकर रोमन कैथोलिक चर्च का स्थापना की थी इसी की याद में हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुमला बिशप फादर लीनुस पिंगल एक्का एवं विधायक जिग्गा सुसारण होरो रहे।