बेलसंड थानातंर्गत उच्च विद्यालय , दमामी मठ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" रहा। इस दौरान नवांकुरों में नशे से होने वाली शारीरिक,मानसिक,आर्थिक और समाजिक क्षति के बारे में जागरूक किया गया।