गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर पुलिस ने बारातियों के साथ मारपीट करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने बीती रात बारातियों के साथ मारपीट करने वाले इस्लाम, नईम तथा नदीम नाम के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह इंद्रापुरी निवासी एक वादी की ओर से तहरीर देते हुए बारातियों के साथ हुई मारपीट को लेकर जानकारी दी गई थी।