देवास जिले के खातेगांव तहसील अंतर्गत नगर नेमावर के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य पिछले कई महीनों से ठप पड़ा है। इससे क्षेत्र के स्थायी नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिज निर्माण में देरी को लेकर वार्ड 14-15 की महिलाओं ने शनिवार दोपहर 4 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी