गोंडा: आवास विकास कॉलोनी कच्चे बाबा आश्रम के पास हुई चोरी, महिला से मारपीट कर लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार
Gonda, Gonda | Sep 24, 2025 गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी कच्चे बाबा आश्रम के पास रहने वाले बधुरत्न के घर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रीता देवी पत्नी बधुरत्न घर के किचन में काम कर रही थीं, तभी दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उनका मुंह दबाकर पेट पर जोरदार वार कर दिया। दर्द और चक्कर आने से पीड़िता कुछ देख नहीं पाईं।