बैजना 31 नंबर कोलियरी में पांच श्रमिकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए भावनात्मक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रमिक खिरोद कुमार घोष ने मजदूरों के बीच कंबल वितरित किए। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने भी श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं।