दुर्गावती: कुल्हड़ियां गांव की दलित बस्ती में मुखिया की पहल पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़ियां गांव के दलित बस्ती मे रास्ते की समस्या को देखते हुए खजुरा पंचायत के मुखिया संजय मल्होत्रा के द्वारा रविवार की शाम 5 बजे रास्ता निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। वही मुखिया ने बताया कि बारिश के मौसम से पहले रास्ता का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा,ताकि लोगों को रास्ता की समस्या से निजात मिल सके।