दुर्गावती: खजुरा बाजार में कार सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्गावती थाने के खजुरा बाजार मे शुक्रवार की शाम 4.40 बजे कार सवार अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस कार्रवाई में जुट गई है, घायल मुन्ना कुमार ग्राम भतिजा थाना सैय्यदराजा जिला चंदौली यूपी का निवासी है।