दुर्गावती: खजुरा बाजार में गोली मारकर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी: कैमूर एसपी ने दी जानकारी
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा बाजार मे बाइक सवार दो युवकों को गोली मारकर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कैमूर हरिमोहन शुक्ला के द्वारा शनिवार की दोपहर 3 बजे दी गई। गिरफ्तार अपराधी मो नेहाल पटना एवं संतोष कुमार आरा के निवासी बताए जा रहे हैं।