कुंडा: पॉवर हाउस मोड़ से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी सूरज सिंह हथिगवां में गिरफ्तार
हथिगवां पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सूरज सिंह उर्फ छोटू को पावरहाउस मोड़ के पास से मंगलवार शाम 5 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।