सोहागपुर: सोहागपुर के नवलपुर गांव में वन विभाग की टीम से ग्रामीणों की मारपीट, वीडियो वायरल, मामला दर्ज
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर गांव में कार्यवाही करने गई वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की है, जिसका वीडियो भी बुधवार को लगभग 1:00 बजे सोशल मीडिया में वायरल हुआ है,वही वनरक्षक विवेक कुमार यादव की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने सागर बैगा,रंचू बैगा एवं संतोष यादव के विरुद्ध मारपीट का मामला भी दर्ज कर लिया है।