मोहम्मदी: शुंशी गांव निवासी व्यक्ति ने मुख्य विकास अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर आवास में घटिया सामग्री लगाने का लगाया आरोप
शुंशीगांव निवासी सुजीत पुत्र गिरजाशंकर ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास का ₹120000 आया था। जिसमें उधना निवासी श्याम किशोर प्रार्थी के साथ बैंक जाकर रुपए निकलवा कर ले गया और रुपए लेकर आवास बनवाने लगा। जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग करने की प्रार्थी ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की है।