भूड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के तालगांव मोलनापुर में बुधवार की शाम उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई। जब किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 124-डी के निर्माण कार्य को रोक दिया। किसानों का आरोप है कि उनकी चिन्हित जमीन और सड़क पर जबरन मिट्टी डाली जा रही थी, जबकि न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी प्रकार का मुआवजा।